आज भी सताएगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट
अलीगढ़, जून 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार देर रात बदले मौसम के मिजाज ने शुक्रवार को लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। रातभर और सुबह तक हुई बारिश के बाद हवा में ठंडक घुल गई, जिससे पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए फिर से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में आसमान पर बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश भी होती रही, जिससे वातावरण में ताजगी महसूस की गई। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के अलीगढ़, मथुरा समेत 30 जिलों में बारिश, 80 की रफ्तार से आंधी का भी अलर्ट सूरज भी देर से निकला। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद उसमें सामान्य दिनों जैसी तपिश नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.