अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। होली को लेकर मंगलवार को भी रूट डायवर्ट रहेगा। इसके तहत कानपुर, एटा की तरफ से बौनेर तिराहा होते हुए एटा चुंगी चौराहा व शहर में आने वाले समस्त प्रकार के भारी, कॉमर्शियल वाहन, रोडवेज, प्राइवेट बस बौनेर तिराहे से ही प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बौनेर तिराहा से डायवर्ट होकर निकलेंगे। इसी तरह आगरा, हाथरस से आने वाले वाहन आगरा पुल चेंजर से, मथुरा से आने वाले वाहन मथुरा पुल चेंजर, दिल्ली, खुर्जा से आने वाले वाहन भांकरी ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। ऐसे वाहन जिन्हें जवां, नरौरा या रामघाट रोड, की तरफ जाना है, वे भांकरी ओवर ब्रिज होते हुए सारसौल चौराहा से महेशपुर तिराहा होकर निकलेंगे। टप्पल, खैर से आने वाले वाहन खेरेश्वर चैराहा से, अतरौली की ओर से आने वाले वाहन क्वार्सी चौराहे से कयामपुर मोड़, एटा चुंगी चौराहा अथव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.