बेगुसराय, मार्च 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की महिला उप समिति जिला शाखा बेगूसराय की ओर से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेणु कुमारी की अध्यक्षता में कर्मचारी भवन महासंघ कार्यालय में कन्वेंशन सभा की गई। जिला संयोजिका सविता कुमारी ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में यथा पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक,सांस्कृतिक, सरकारी एवं निजी कार्य क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसे और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है। इन्होंने महिलाओं को अपेक्षित सहयोग पर बल दिया। महासंघ के जिला मंत्री मोहन मुरारी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की सराहनीय योगदान है। इसे अधिक से अधिक शिक्षित एवं सशक्त बनाने की जरूरत है। लेकिन आज भी महिलाएं शोषण, अत्याचार, घरेलू हिंसा की शिकार हो रही है एवं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.