आगरा, अगस्त 30 -- रक्षाबंधन के मद्देनजर मथुरा तक विस्तारित की गई चार ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक जारी रहेगा। ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस 30 अगस्त को मथुरा जंक्शन तक चलेगी। यह शाम 4:05 बजे झांसी से रवाना होकर रात 9:40 बजे आगरा कैंट और 11:25 बजे मथुरा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 11902 मथुरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 31 अगस्त को सुबह 4:41 बजे मथुरा से चलकर 6 बजे आगरा कैंट और दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके अलावा 64625 इटावा-आगरा कैंट मेमू तथा 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 27 से 31 अगस्त तक मथुरा जंक्शन तक विस्तारित मार्ग पर संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...