बागेश्वर, जुलाई 29 -- दवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने गुरुवार को भी कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर चार दिन से जिले के स्कूल बंद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...