आज भी प्रासंगिक हैं भगत सिंह के विचार: पछास
हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) के आह्वान पर शहर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साम्राज्यवादी युद्ध और भगत सिंह विषय पर केंद्रित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और क्रांतिकारी विचारों की प्रासंगिकता पर बेबाकी से अपनी बात रखी। पछास के महेश ने शहीदों के बलिदान को याद किया। मुख्य वक्ता चंदन ने कहा कि भगत सिंह के संगठन ने साम्राज्यवाद को 'बड़ी डकैती' करार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी अमेरिकी साम्राज्यवाद दुनिया की मेहनतकश जनता का नंबर एक दुश्मन बना हुआ है। ईरान पर थोपे गए युद्ध और दुनिया के अन्य कोनों में चल रहे संघर्षों के पीछे साम्राज्यवादी ताकतों का ही हाथ है। रूपाली, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.