बरेली, मार्च 23 -- प्रेरणा सदन में रविवार को 'साम्राज्यवाद: कल और आज' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत दिवस के पूर्व दिवस पर आयोजित की गई। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के ललित ने कहा कि भगत सिंह के विचार और लेख आज भी प्रभावी हैं। साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने कहा शासकों द्वारा शहीदों को भूलाने की तमाम कोशिशों के बावजूद आम लोगों ने उन्हें अपने गीतों के जरिए तथा घरों व गाड़ियों में फ़ोटो लगाकर जिंदा रखा है। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक ले जाना होगा। इस दौरान परिवर्तनकामी छात्र संगठन की दिशा, कृष्णपाल, ध्यान चंद्र मौर्या, हिमांशु सिंह, मोहित, दिलीप, अजयपाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.