धनबाद, जून 28 -- डीवीसी द्वारा शनिवार को 33 केवी तार बदलने का कार्य किया गया। इस कारण सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आठ घंटे कंचनडीह और मुगमा सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। रविवार को भी यह कार्य होगा। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी विभाग के एसडीओ ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...