देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम देवघर के नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने नगर निगम क्षेत्र अवस्थित सभी 36 वार्डों की जनता से अपील की है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस व वाटर यूजर चार्ज जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है। इसे ध्यान में रखते हुए निगमवासियों द्वारा रविवार को भी होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस व वाटर यूजर चार्ज कस टैक्स जमा किया जा सकता है। उन्होंने अपील की है कि निगमवासी समय रहते बकाया टैक्स का भुगतान करें और पेनल्टी देने से बचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...