बलिया, जनवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में रविवार को डॉ. राघवेन्द्र बहादुर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी कॉलेज परिसर में हुई। इसके पूर्व अतिथियों ने वीरवर कुंवर सिंह एवं वकील साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद कॉलेज में सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान प्राचार्य प्रो. फूलदन सिंह ने स्वागत भाषण के साथ ही गोष्ठी में बीज वक्तव्य देते हुए डॉ. स्व. सिंह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य प्रो.अशोक कुमार सिंह ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि वह सरसता एवं मानवता की प्रतिमूर्ति थे। जिले में ऐसा व्यक्तित्व बहुत कम हैं। वह पेशे से चिकित्सक होते हुए वह भावी पीढ़ी के लिए कुशल मार्गदर्शक थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.