आज भी जीवंत हैं पुरातन संस्कृतियां
कुशीनगर, मार्च 27 -- अहिरौली राजा। हाटा क्षेत्र के गांव कुरहवा के टोला गंगाछपरा में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ में बुधवार की शाम रामलीला का शुभारंभ फीता काटकर तथा राम दरबार की आरती से हुआ। इसके बाद दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव ने कहा कि निःसंदेह भारत को समय-समय पर कई विदेशी आक्रांताओं ने लूटा है, लेकिन हमारी संस्कृतियां आज भी जीवंत हैं। इस दौरान समाजसेवी पवन कबाड़ी, ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय, राहुल, कुंवर सिंह, चंद्रेश्वर शर्मा, सुमंत शर्मा, बीरेंद्र कुशवाहा, श्रीराम राव, त्रिलोकी दुबे, अमर यादव, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.