आज भी आंधी-तूफान का तांडव, UP में लेकिन 8 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; मॉनसून और आगे बढ़ा
नई दिल्ली, मई 31 -- Aaj Ka Mausam 31 May: उत्तर भारत को पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजस्थान में चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, अलवर और सीकर जिलों में तेज धूलभरी आंधी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई शहरों में धूल और रेत के घने गुबार छा जाने से दृश्यता शून्य हो गई और लोगों को दिन में ही वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश में एक जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 31 मई को मॉनसून अरब सागर, लक्षद्वीप, कोमोरिन और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.