भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकन आवेदन में सुधार के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसके बद ऑनलाइन विंडो बंद कर दिया जाएगा। डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के आवेदन में कोई त्रुटि है, उसे सुधार कर लें। अन्यथा बाद में मौका नहीं मिलेगा। दो जून को पहली मेधा सूची का प्रकाशन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...