भागलपुर, जुलाई 19 -- आज भर मिलेगा स्नातक में नामांकन आवेदन का मौका सात हजार से ज्यादा नए आवेदन हुए हैं

नामांकन का अंतिम मौका भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में ऑनलाइन नामांकन आवेदन का अंतिम मौका सोमवार तक मिलेगा। इसके बाद आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल का लिंक बंद कर दिया जाएगा, इस लेकर पूर्व में ही विवि की तरफ से सूचना जारी की गई थी। आवेदन के तिथि विस्तार के बाद विवि में सात हजार से ज्यादा नए विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कइयों ने अपने विषय चयन को भी अलग किया है, ताकि उन्हें मनचाहे कॉलेज में आसानी से नामांकन का मौका मिल सके। विवि में समर्थ के नोडल अधिकारी डॉ. एएन सहाय ने बताया कि आवेदन के लिए पोर्टल खुला हुआ है।

चौथी मेधा सूची की तैयारी उधर, नामांकन आवेदन के बाद चौथी मेधा सूची के प्रकाशन की तैयारी ...