हाथरस, अगस्त 16 -- हाथरस। इस बार सावन सिर्फ भगवान शिव की भक्ति का महीना ही नही, बल्कि तीसरे सोमवार को दुलर्भ धार्मिक संयोग का साक्षी बनने जा रहा है। श्रावण माह में कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार सबसे खास बात यह है कि सावन माह में 23 साल बाद सावन सोमवार को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। श्रध्दालुओं के द्वारा भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा अर्चना भी की जाएगी। विद्वानों की मानें तो यह महासंयोग शिव आराधना, नाग पूजन और कष्ट निवारण के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इसके साथ ही सावन में सोम प्रदोष, भौम प्रदोष, शिवरात्रि आदि दिन श्रध्दालुओं की आस्था को और विशेष बनाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस भगवान शिव का व्रत पूजन और अभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति का अशीर्वाद मिलता है। वहीं पूरे सावन में एक समय भोजन कर भगवान शिव और श्रीहरि विष्...