आज भगत सिंह के विचारों को अपनाने की है जरूरत : सीपीआईएम
रांची, मार्च 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। शहीद दिवस के अवसर पर बड़ा मुरी स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर सीपीआईएम द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को गगनचुंबी नारों के बीच लाल झंडा फहराकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में झंडोत्तोलन संतोष कुम्हार द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, जो भगत सिंह के सपनों के भारत के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का सपना शोषणमुक्त, धर्मनिरपेक्ष और जातिवाद मुक्त समाज का निर्माण करना था, जो आज कहीं दिखाई नहीं देता। सदानंद सोनार ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल भगत सिंह की तस्वीरों तक सीमित रह गई है, जबकि उनके विचारों को समझने और अपनाने की जरूरत है। अरुण महतो ने सामाजिक न्याय के लिए भगत सिंह के विच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.