जौनपुर, जनवरी 10 -- जौनपुर। रविवार यानी 11 जनवरी को सभी विद्यालय, सभी मतदेय बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़ी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने से संबंधित बूथ पर उपस्थित होकर आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जाएगा और नाम का सत्यापन किया जाएगा। बैठक की कार्यवृत्त तैयार की जाएगी। सभी विद्यालय खुले रहेंगे जहां पर पदाभिहित अधिकारी, बीएलओ तथा शिक्षकगण सहित आमजन की उपस्थिति में आलेख्य प्रकाशन को पढ़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.