प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज। एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ को हाथ में फॉर्म छह देने का आखिरी अवसर शनिवार तक है। रविवार से चार दिनों के लिए होली का अवकाश हो जाएगा। जबकि गुरुवार को प्रयागराज में रंग चलेगा। ऐसे में कार्यालय खुले होने की दशा में भी लोग नहीं निकल सकेंगे। जबकि दावे और आपत्तियां स्वीकार करने का आखिरी दिन छह मार्च शुक्रवार को है। ऐसे में वो लोग जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं अपना फॉर्म छह शनिवार को ही बीएलओ को सौंप दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि इसके बाद लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...