मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर। जिला शिक्षा भवन में बुधवार को स्कूल परिभ्रमण योजना और बेंच डेस्क की खरीदारी के बिल को जमा करने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा के निर्देश पर किया गया था। जिले के लगभग 100 स्कूलों ने कई वर्षों से स्कूल परिभ्रमण योजना और बेंच डेस्क खरीद का बिल जमा नहीं किया था। बिल का भुगतान नहीं होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में शिक्षा विभाग मुख्यालय ने नाराजगी जतायी थी। इसके बाद डीईओ ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखकर आठ और नौ अप्रैल को हर हाल में बिल जमा करने का निर्देश दिया था। बिल जमा करने के लिए लगाये गये शिविर में 13 लाख रुपये के बिल जमा किये गये। स्कूलों को परिभ्रमण योजना और बेंच डेस्क खरीद में ढाई करोड़ का बिल जमा करना है। डीइओ ने सख्त निर्देश दिया है कि नौ अप्रैल तक बिल जमा नही...