धनबाद, मार्च 2 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। आज बिरज में होली रे रसिया... होली खेले रघुवीरा अवध में... बंगला में उड़ेला गुलाल...आदि फगुआ गीतों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता घंटों झूमते-थिरकते रहे। गायक उपेंद्र सिंह, दामोदर गिरि, बच्चू यादव, शिशिर भगत, धनंजय सिंह, डॉ. आरके शर्मा, दामोदर पांडेय आदि के फाग गीतों से माहौल होली के उल्लास से भर उठा। अवसर था बुद्धिजीवी एकता मंच द्वारा सोमवार को जगत जननी मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह का। अध्यक्षता उमेश चंद्र प्रसाद सिंह, स्वागत भाषण जय प्रकाश मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश कुमार राय ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कविराज एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व उप प्रमुख डीएन सिंह व डॉ. यूएल विश्वकर्मा ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का एक प्रतीक है। कार्यक्रम में अनिल सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.