प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत संगीत शिक्षक शिव शंकर के फाग 'ए री मैका पिचकारी न मारो नंदलाला रे..' गीत से हुई। अंबिका और अंशुल मालवीय ने 'आज बिरज में होली रे रसिया' गीत पर जुगलबंदी की तो वहीं शिवशंकर, अंबिका एवं अंशुल ने 'रंग डारूंगी नंद के लालन पे...' गीत ने सभी को अभिभूत कर दिया। शिक्षिका शक्ति ने काव्य पाठ किया तो शिक्षिकाओं सिंथिया, पलक, प्राची व रुचि ने गीत 'अरे जा रे हट नटखट...' गीत पर मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में विद्यालय की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता, प्रधानाचार्या अल्पना डे आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.