हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन कार्य के चलते प्रदेशभर में बिजली से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। विभाग के मुताबिक यह काम चार अप्रैल की दोपहर 2 बजे तक होगा। इस दौरान बिलिंग प्रणाली ठप रहेगी। इस अवधि में उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल और कंज्यूमर एप से मिलने वाली सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इनमें बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन और लोड वृद्धि जैसी सेवाएं शामिल हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपभोक्ताओं को 1912 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...