मुंगेर, मार्च 15 -- मुंगेर। सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी दी है कि, विद्युत व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए रविवार को विभिन्न फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, 33 केवी बिन्दवारा फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिंदवारा विद्युत शक्ति उपकेन्द्र से निकलने वाले पुरानीगंज फीडर, पुलिस लाइन फीडर, खोजाबाजार फीडर तथा मोकबीरा फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी किला फीडर में रखरखाव कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किला क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.