आज बास्केटबॉल मैदान का शुभारंभ करेंगे केबिनेट मंत्री बहुगुणा
काशीपुर, मई 16 -- जसपुर। पूर्व विधायक द्वारा अपने पिता की याद में तैयार कराये गए बास्केटबॉल मैदान का रविवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शुभारंभ करेंगे। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि उन्होंने खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए अपने स्व. पिता हरगोविंगद प्रसाद सिंघल की याद में मैदान तैयार कराया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शाम चार बजे आवास विकास रोड पर मैदान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच एक उद्घाटन मैच भी खेला जाएगा। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.