बेगुसराय, जनवरी 31 -- बीहट। बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी बरौनी के बैनर तले बीहट मध्य विद्यालय परिसर में चल रही 21 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का समापन शनिवार को हो गया। प्रस्त़ति परक नाट्य कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षु बाल कलाकारों के द्वारा महेश एलकुचवार लिखित एवं गगन श्रीवास्तव के निर्देशन में होली नाटक का मंचन रविवार को संध्या साढ़ें छह बजे से किया जायेगा। संस्था के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि 12 जनवरी से ही बाल कलाकार गगन श्रीवास्तव से नाट्य विधा एवं अभिनय की बारीकियों से अवगत हो रहे थे। नाटक के मंचन से पूर्व बाल कलाकारों के द्वारा नाटक का रिहर्सल भी किया गया। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.