हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अब केवल एक दिन बचा है। ऐसे में प्रत्याशियों की समस्याओं या चुनाव संबंधी दिक्कतों को लेकर गुरुवार को बार भवन जजी परिसर में बैठक बुलाई गई। इसमें बताया गया कि कहा कि शुक्रवार को भी बार भवन में बैठक होगी। यहां मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे प्रत्याशियों को 28 मार्च को होने वाले चुनाव प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे। सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में सभी प्रत्याशियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान चुनाव समिति के मोहन सिंह बिष्ट, विपिन कुमार अग्रवाल, मोहित मौर्य, सुशील कुमार, मोहित पाण्डेय, राकेश किशोर, विजय सिंह बिष्ट, पारस चंदोला, गौतम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.