मेरठ, जुलाई 1 -- पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों तक मंगलवार को मानसून की दस्तक के साथ ही वेस्ट यूपी में भी राहत की आस जग गई है। आज देर रात तक वेस्ट यूपी में बारिश होने के आसार हैं। 24-48 घंटे में पूरे क्षेत्र में मानसून भी छा सकता है। बारिश का यह दौर तीन जुलाई तक जारी रह सकता है। बारिश से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे मेरठ सहित वेस्ट यूपी को बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार करीब हफ्तेभर की सुस्ती के बाद मंगलवार को मानसून ने प्रगति की और यह उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- आज बारिश की उम्मीद, गर्मी से भी मिलेगी राहत मौसम विभाग के मुताबिक 24-48 घंटे में मानसून के वेस्ट यूपी को कवर करने की स्थितियां अनुकूल हैं। इसी क्रम में आज से पूरे क्षेत्र में बारिश शुरू होने के आसार हैं।...