उरई, फरवरी 13 -- जालौन। श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में 14 फरवरी की शाम कवि और शायरों के नाम रहेगी। मेला परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न जनपदों और नगरों से ख्याति प्राप्त कवि और शायर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मेला अधिकारी कमलेश त्रिपाठी ने बताया कार्यक्रम में आगरा से शमीम कौसर, मिहोना से महेंद्र मिहोनवी, पुखरायां से संजीव कुलश्रेष्ठ, चरखारी से प्रदीप दौहलिया, झांसी से डा. मकीन सिद्दकी, कोंच से रितु चतुर्वेदी और उरई से गरिमा पाठक अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। खकसीस से आए करीम खां मंच संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा खलील कैफी, राघवेंद्र राघव और यूसुफ अंजान भी मुशायरे में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक अंचल शर्मा और संरक्षक रवींद्र शर्मा के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.