आज बादल और बारिश के आसार, लू से मिलेगी राहत
धनबाद, अप्रैल 29 -- कोयलांचल में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के साथ उमस से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। धनबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बदलते मौसम के बीच आने वाले दिनों में जिलेवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार से दो मई तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ फुहारें पड़ सकती हैं। विशेष रूप से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।मौसम यह भी पढ़ें- 29-30 के लिए ऑरेंज, एक-दो मई के लिए यलो अलर्ट में आए इस बदलाव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.