आज बहजोई आएंगे राकेश टिकैत, करेंगे प्रेसवार्ता
संभल, जून 28 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रविवार को सुबह 11 बजे बबराला रोड स्थित श्री जी व्हाइट हाउस रेस्टोरेंट में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिले में किसान यूरिया, डीएपी खाद और बिजली संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जुलाई में संभल जनपद में बड़ा किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.