काशीपुर, अप्रैल 22 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में प्रातः 11 बजे से फार्मर आईडी कार्ड मुख्य कृषि अधिकारी वीके सिंह के निर्देशन में कर्मचारियों द्वारा बनाए जाएंगे। बिना आईडी फार्मर कार्ड के किसानों को कोई भी सब्सिडी का कृषि सामान नहीं दिया जा सकता। इसलिए किसान 23 अप्रैल को अपना फार्मर आईडी कार्ड बनवा लें। इस प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...