आज बनखंडीनाथ पार्क में जन-समस्या समाधान शिविर, सफाई अभियान भी चलेगा
बरेली, जून 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम 20 जून को जोगी नवादा स्थित बनखंडीनाथ पार्क में विशेष सफाई अभियान और जन-समस्या समाधान शिविर आयोजित करेगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे और योजनाओं की जानकारी देंगे। नगर निगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्युत विभाग, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और प्रोबेशन विभाग सहित अन्य विभागों को पत्र भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.