भोपाल, मार्च 18 -- Madhya Pradesh Mausam: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को ग्वालियर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में 21 मार्च तक बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं पूरे मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में भी पड़ रहा है। इसके चलते 19 से 21 मार्च के बीच कई स्थानों पर वर्षा होगी और कहीं-कहीं तेज हवा चलेगी और बादल छाए रहेंगे। इस दौरान प्रदेश का तापमान तेजी से नीचे जाएगा। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.