रांची, जून 19 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। संताल और कोल्हान समेत रांची मौसम आसपास के जिलों में अगले दो दिन आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवा के साथ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्य स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इससे राज्य के ऊपर आ चुके कमजोर मानसून को आगे बढ़ने में कुछ मदद मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम में बदलाव का असर पलामू समेत आसपास के अन्य जिलों पर भी पड़ेगा। बादल छाने से पलामू, गढ़वा, चतरा समेत अन्य जिलों के तापमान में कमी आने की सं‌भावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में संताल और कोल्हान के सभी जिलों समेत रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग में हवा अधिकतम 60 किमी की...