कन्नौज, जनवरी 22 -- कन्नौज। लोगों में आपातकालीन जागरूकता बढ़ाने और प्रशासन की तैयारियों की प्रभावशीलता को परखने के लिए उत्तर प्रदेश दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिले में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निर्धारित समय पर हवाई हमले की चेतावनी के रूप में 2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। सायरन के बाद नागरिक सुरक्षित स्थानों एवं शेल्टरों में शरण लेंगे। खतरा समाप्त होने पर ऑल क्लीयर सायरन बजेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील है कि बिजली आपूर्ति बंद होने पर घबराएं नहीं और प्रशासन का सहयोग करें। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि मॉक ड्रिल का पहला चरण 23 जनवरी को पुलिस लाइन में शाम 4 बजे से 5 बजे तक और दूसरा चरण 5 से 6 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 6 बजे चिन्हित क्षेत्रों में पूरी तरह ब्लैक...