आज बचाया पानी ही संवारेगा आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित कल
चम्पावत, जून 14 -- आज बचाया पानी ही संवारेगा आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित कल चम्पावत। पूरे देश में एक जून से 15 जून तक जल उत्सव पखवाड़ा बेहद उत्साह और संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य आम जनता को पानी की हर एक बूंद की कीमत समझाना और जल संरक्षण को उनके दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाना है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को यह संदेश दिया जा रहा है कि आज हमारे द्वारा बचाया गया पानी ही हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और खुशहाल कल की नींव रखेगा। यह भी पढ़ें- पानी की बचत से संवरेगा आने वाला कल जल संरक्षण कोई एक दिन का काम नहीं है, बल्कि इसे हमें अपनी आदत में शुमार करना होगा। घर की रसोई से लेकर बड़े उद्योगों तक, हर जगह पानी का विवेकपूर्ण उपयोग समय की सबसे बड़ी मांग है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.