हापुड़, फरवरी 27 -- सिंभावली चीनी मिल ने पेराई सत्र को आज यानि शनिवार की रात्रि को बंद कराने के लिए अंतिम नोटिस चस्पा किया है। मिल की ओर से आस पास के गांव में मुनादी कराते हुए किसानों से शीघ्र ही गन्ना मिल में लाने के लिए मांग की है। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक करण सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांवों में किसानों को जानकारी दी गई है कि कलैण्डर में बेसिक कोटे ओर अतिरिक्त सटे एवं सर्वे के आधार पर खड़े गन्ने की समस्त पर्चिया निर्गत की जा चुकी हैं। इसके साथ समस्त क्रय केंद्रों पर एवं मिल गेट पर गन्ने की खुली खरीद छूट में की जा रही है। इसके अतिरिक्त चीनी मिल स्टाफ द्वारा गांव-गांव जाकर व्यक्तिगत रूप से किसानें से मिलकर समय से गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया जा रहा है। इसको लेकर मुनादी तथा लाउडस्पीकर द्वारा क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.