आज बंद विद्यालयों के बाहर सपा करेगी प्रदर्शन
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस पर सपा बंद किए गए विद्यालयों के बाहर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार के फैसले का विरोध करेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पांच सितंबर को जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। बंद विद्यालय परिसरों के बाहर या नजदीकी स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विधानसभा वार प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। कटरा में सैयद रिजवान अहमद व विनोद यादव, जलालाबाद में पार्थ यादव व उत्पल यादव, तिलहर में रणजय सिंह यादव, पुवायां में रामसूरत यादव व विजय सिंह, नगर में प्रवेश अंसारी, प्रसून कुमार कनौजिया व मोईन सफदर तथा ददरौल में अवधेश कुमार पाल व आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.