फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र से नए चौक फीडर का निर्माण किया जायेगा। इसके चलते 12 अप्रैल को चौक फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। एसडीओ ने बताया कि सुबह 9 बजे से12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। चौक, घुमना, सुतहट़टी, खतराना, नेहरू रोड, लोहाई रोड, सेठ गली, मठियादेवी, अढ़तियान, नुनहाई, येनापति, खड़ियाई, नाला सिम्त सुमाल की बिजली बंद रहेगी। इसके बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.