गोंडा, सितम्बर 25 -- गोंडा। जिले में मौसम विभाग की ओर शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर कक्षा एक से 12 तक सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि यह आदेश जनपद के समस्त परिषदीय, शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से संबद्ध प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों पर लागू होगा। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद यह भी पढ़ें- बारिश के चलते कल बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल यह भी पढ़ें- जिले स्कूल-आंगनबाड़ी में आज अवकाश रहेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...