भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अगुवाई में ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में मंगलवार की आधी रात से दवा की दुकानें बंद हो गई। ऐसे में बुधवार को दिन भर जिले के सभी थोक एवं फुटकर दवा की दुकानें बंद रहेंगी। बंद के दौरान ही बुधवार को दवा कारोबारी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। यह भी पढ़ें- आज बंद रहेंगी दवा की थोक-फुटकर दुकानें, शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी होगाएसोसिएशन का आह्वान एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम दास कोटरीवाला ने कहा कि संगठन ने अखिल भारतीय स्तर पर 20 मई को 24 घंटे की बंदी का आह्वान किया है। इसके तहत मंगलवार की आधी रात से ही दवा की थोक और फुटकर दवा की दुकानें बंद हो गई हैं। ये दवा की दुकानें बुधवार की रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं बुधवार को सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच संगठन से जुड...