समस्तीपुर, मई 19 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर डिस्ट्रीक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को जिले की सभी दवा दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है। इस बाबत एसोसिएशन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राष्ट्रीय संगठन एआईओसीडी एवं राज्य संगठन बीसीडीए पटना के आह्वान पर एक दिवसीय दवा दुकान बंद रखने का फैसला लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार व सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि ऑनलाईन दवा की बिक्री व कॉरपोरेट घरानों द्वारा अधिक छूट देकर दवा व्यवसायी की गरिमा से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके कारण आज आम लोग एवं दवा व्यवसायियों के बीच काफी दूरी बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय संगठन इसका विरोध करते हुये नकली दवा निर्माता पर अंकुश लगाने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर आज दवा दुकान रहेगा बंददवा की सुरक्षा और मानक एसोसिएशन ...