बक्सर, फरवरी 17 -- चौसा। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सैरातों और बाजारों की बंदोबस्ती की दूसरी प्रक्रिया होगी। कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने बताया कि सोमवार को खुली डाक के माध्यम से आयोजित बंदोबस्ती की प्रक्रिया इच्छुक व्यक्ति के उपस्थित नहीं होने के कारण नहीं हो सकी थी। इस वज़ह से बुधवार को दूसरी तारीख निर्धारित की गई है। यह कार्यवाही पूर्वाह्न 11.30 बजे से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...