गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण शहर के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह से ही चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को मार्च के महीने में फरवरी जैसी हल्की ठंड का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए विशेष येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि एक दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्तमान में शहर के मौसम में दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय चलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.