रांची, मार्च 28 -- Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के करीब दर्जनभर जिलों में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद से आसमान में बादल छाना शुरू हुआ और शाम होते-होते आधा दर्जन से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं सिमडेगा और गुमला में हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, पलामू के कुछ हिस्सों व लातेहार में भी कुछ देर आंधी चली। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं वज्रपात की भी संभावना है। मौसम केंद्र ने राज्य में दो अप्रैल तक गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है।इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रांची समेत चतर...