आज फिर अयोध्या आ रहे सीएम योगी, 432 करोड़ की 217 परियोजनाओं की देंगे सौगात
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी की घटना के बीच एक महीने से कम समय में दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या आ रहे हैं। वह जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर विकासखंड सोहावल में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण करेंगे। क्षेत्र में विकास को नई गति देने वाली 432 करोड़ 70 लाख 9 हजार रुपये की 217 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण वह करेंगे। सीएम योगी इससे पहले 19 जून को अयोध्य़ा आए थे। इसके साथ में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे वे बस्ती के लिए रवाना होंगे। परियोजनाओं में 269 करोड़ 39 लाख 22 हजार रुपये की 131 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, जबकि 163 करोड़ 30 लाख 87 हजार रुपये की 86 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। शिलान्यास की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.