नैनीताल, सितम्बर 9 -- नैनीताल, संवाददाता। तृतीय कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल 9-ए साइड गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को खेले गए। पहले सेमीफाइनल में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू और सनवाल स्कूल की टीम आमने-सामने रही। मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनवाल स्कूल को 7 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में बीएसएसवी रेड और बीएसएसवी ब्लू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें बीएसएसवी रेड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 गोल से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज गुरुवार को खेला जाएगा, जिसमें ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू और बीएसएसवी रेड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएसएसवी रेड और ब्लू की जीत

हिंदी हिन्दुस्तान ...