महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बसपा विधानसभा फरेंदा व विधानसभा सदर के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक की रूपरेखा तैयार हुई है। शनिवार को फरेंदा व रविवार को सदर विधानसभा की बैठक होगी। बैठक में सेक्टर व बूथ गठन की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम दास मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...