एटा, मई 27 -- त्याग और समर्पण का प्रतीक ईद उल अजहा (बकरीद) आज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। बकरीद से एक दिन पहले बुधवार को शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार नजर आए। एक तरफ मुस्लिम परिवारों ने इस मुकद्दस त्योहार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए दिनभर खरीदारी की। वहीं दूसरी तरफ जिले की सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल अजहा की मुख्य नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। बुधवार को शहर के मुख्य बाजार बाबूगंज, घंटाघर, किराना बाजार, गांधी मार्केट और सभी कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स ईद की तैयारियों को लेकर आए ग्राहकों से गुलजार रहे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोग सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी में व्यस्त रहे। इसके चलते बाजारों में त्योहार की रौनक देखते ही बन रही। बाजारों में मुस्लिम पारंपरिक परिधानों खरीदारी में जुटे ...