प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर आज (शनिवार) किसी भी विमान का संचालन नहीं होगा। अकासा एयरलाइंस द्वारा अपनी मुंबई सेवा का शेड्यूल बदलने के बाद अब शनिवार को एयरपोर्ट से न तो कोई विमान रवाना होगा और न ही किसी विमान का आगमन होगा।पहले शनिवार को अकासा एयरलाइंस की मुंबई उड़ान संचालित होती थी, लेकिन कंपनी ने इसे सप्ताह में केवल सोमवार के लिए निर्धारित कर दिया है। इसके चलते शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पूरी तरह उड़ान सेवाओं से खाली रहेगा। जिन यात्रियों को शनिवार को हवाई यात्रा करनी होगी, उन्हें अब अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ेगी या दूसरे दिन की उड़ान का विकल्प चुनना होगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा समय में शनिवार के लिए किसी भी एयरलाइन की नियमित उड़ान निर्धारित नहीं है। ऐसे में पूरे दिन एयरपोर्...